सूचना

यह वेब पेज इन्टरनेट एक्सप्लोरर 6 में ठीक से दिखाई नहीं देता है तो इसे मोजिला फायर फॉक्स 3 या IE 7 या उससे ऊपर का वर्जन काम में लेवें

Wednesday, March 30, 2011

दिनभर सड़कें रही सुनसान व दुकाने तरसी ग्राहक को कारण देखिए ?

  सेमी फाईनल महा मुकाबले का जुनून टेंट लगाकर देखा भारत पाक का महा समर  क्रिकेट मैच ,बगड़
 पीरामल गेट जहां मेरी दुकान है वहा आज प्रातः से ही टेंट लगाकर कुर्सिया जमाकर भारत पाक के सेमी फाईनल या  इस वर्ल्ड कप का फाईनल ही कहें इस मैच को देखने के लिए पुरी तैयारी कर ली गई थी

 और जनता यहां आराम से बैठ कर मैच का आंदन्द उठा रही थी  वहीं दूसरी तरफ दिन भर से दुकाने व सड़के सुन्न पड़ी साफ नजर आ रहीं थी सभी बस मैचे देखने लगे थे दुकानदार भी अपनी दुकाने छोउ़कर मैच देखने में मस्त थे, तालीया व सिटिया बजा बजा कर आनन्द में चार चांद लगा रहें थे।  भारत ने पाकिस्तान के सामने 261  रन का लक्ष्य रखा है। अब देखते है कि क्या भारत यह महा समर जितता है या नहीं ?


सुनसान पड़े बाजार का एक दृश्य ग्राहक को तरस रही दुकाने और सुन्न पड़ी सड़क और साईड में खडै मैच देखने वाले लोगों के वाहन








आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

 "हेलो आयो रे बाबा श्याम बुलायो रे" बाबा श्याम की मन मोहक झांकी ,बगड़

वेलेंटाईन्स डे की बधाईयां

खादी का बोलबाला (कर्त्तव्यनिष्ठ, निष्पक्ष, निस्वार्थ भाव से कार्य बनाम तबादला) यह है जनतंत्र

कोहरे के मौसम में , इन्हे भी नहाने के लिए गर्म पानी चाहिए

 Maligaon शेखावाटी में होने वाली शादीयों के विचित्र रिवाज


 घमसो मैया मन्दिर धौलपुर एक शेषनाग फनी पर्वत और प्...

बिना एक पैसा खर्चे अपनी कॉल रेट कम करे (ट्रिक )
गूगल वोईस अब भारत के लिए भी
 

Monday, March 21, 2011

होली की मस्ती और रंग गुलाल के संग फिर हम कैसे पिछे हटने वाले थे ? लक्ष्य

 आप सभी को मेरे नन्हें 11 माह के  बेटे लक्ष्य की तरफ से  रंगों के त्यौहार होली की चरण स्पर्श सहित प्यार भरी राम-राम  व मेरी तरफ से आपके परिवार सहित आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं


कल  की होली यानि धुलंडी गांव Maligaon मालीगांव में बड़ी धूम धाम से मनाई गई सुबह- सुबह लोग घरों में जाकर एक दूसरे से   स्नेह मिलन यानि राम रूमी करते नजर आये  और  9- 10 बजे के करीब शुरू हुआ रग खेलने का सिलसिला जो दोपहर तक चला  सभी के चेहरे एकदम कलर फूल नजर आ रहें थे और बच्चे टोली बनाकर रंग खेलकर होली का आनन्द उठा रहें थे जहां जहां भी ये टोली जाती वहां चारों तरफ रंग बिरंगी रगं वातावरण में उडतें नजर आ रहें थे लोगों ने दोपहर तक खूब मस्ती की  तो इस कार्य में मेरा बेटा लक्ष्य भी कहा पिछे रहने वाला था हालाकि वह महज 11 माह का ही हैं लेकिन वह भी प्लेट में रखे रंगों को अपने उपर डालने लगा और हंसने लगा मैने ये दृश्य अपने केमरे में कैद कर लिया,लक्ष्य ने खेली 11 माह की उम्र में ही अपनी पहली होली।



 पने उपर रंग लगाकर फर्स पर घुमता लक्ष्य




लक्ष्य के इन चचेरे भाईयों ने भी खेली लक्ष्य के संग रंगो की होली






















आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

 

वेलेंटाईन्स डे की बधाईयां

खादी का बोलबाला (कर्त्तव्यनिष्ठ, निष्पक्ष, निस्वार्थ भाव से कार्य बनाम तबादला) यह है जनतंत्र

कोहरे के मौसम में , इन्हे भी नहाने के लिए गर्म पानी चाहिए

 Maligaon शेखावाटी में होने वाली शादीयों के विचित्र रिवाज


 दीपावली की धूम की सजावट का अपना अपना नया अंदाज,बगड़

 घमसो मैया मन्दिर धौलपुर एक शेषनाग फनी पर्वत और प्...

जितनी लम्बी सौर सुलभ हो उतने ही तो पग फैलाएं ( ज्वलन्त समस्या)

गूगल वोईस अब भारत के लिए भी
 

Wednesday, March 16, 2011

"हेलो आयो रे बाबा श्याम बुलायो रे" बाबा श्याम की मन मोहक झांकी ,बगड़

 बगड़, में बाबा श्री श्याम जी की मन मोहक झांकी
सभी पाठको, ब्लागर बन्दुओ को आने वाले रंगों भरे पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं
फागण का मस्त महिना चल रहा हैं फागण महिने का नाम सुनते ही मन  चंग और ढ़प  की थाप पर नाचने को करता है। गावं में जहा रात को ढ़प पर धमाल चलते है और नृत्य होता है। हालांकि आज कल बिते सालों वाली बात नहीं रही  हिन्दू संस्कृति के त्यौहार का ह्रास होता जा रहा है। फिर भी कुछ गांवों में ये  सब आज भी देखने को मिल जाता हैं,  



आज मैं आपको बगड़ नगरी में बाबा श्याम जी की बहुत ही सुन्दर और मनमोहक झाकी दिखाने जा रहा हूं जिसमें घोड़ी नृत्य ऊँट नृत्य के साथ ढ़प व चंग पर नृत्य प्रमुख था इसमें विभिन्न देवताओं की झाकिया भी सजाई, ये झांकि बगड़ के तिराहा स्टेण्ड निकट श्री श्याम मन्दिर से चलकर बी.एल. चैक बगड़ से होकर मैने बाजार में घूमकर वापस श्री श्याम मन्दिर तक पहुँची बहुत से श्याम भक्तो ने झांकी का लुप्त उठाया
मण्डावा की सुप्रसिद्घ चंग व ढ़प मण्डली द्वारा कई करतब दिखाये गये जैसे ढ़प पर चढ़कर नृत्य और बांसुरी की सुरीली आवाज जो हर किसी के मन को मोह सकती है। और वो नगाड़े  व ढ़प की गुज जो चारो तरफ का माहौल मद मस्त बनाती हैं जिस पर हर किसी का नृत्य करने का मन बनता है।


 विभिन्न देवताओं का रूप धरे ये बाल कलाकार वास्तव में हर किसी का मन मोह सकते हैं


 नंगाड़ा बजाता मण्डावा  मण्डली का कलाकार

 ढ़प और धमाल पर शेखावाटी की शान "साफा" लगाकर  नाचते भक्त  और कलाकार
 ढ़प के उपर नाचती मण्डावा फतेहपुर की कलाकार

 ढ़प व चंग की सुरीली आवाज पर  पर नाचते बगड़ के श्री  श्याम भक्त  और मण्डली के कलाकार

झांकी का लुप्त उठाता बगड़ नगर
ये दृश्य देखकर आपका भी  नाचने का मन कर रहा होगा, तो आ जाइये हमारे गांव जहां आज भी आपको पुराने जामाने की होली  देखने को मिलेगी
आज के लिए इतना ही  ---






आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

 

खादी का बोलबाला (कर्त्तव्यनिष्ठ, निष्पक्ष, निस्वार्थ भाव से कार्य बनाम तबादला) यह है जनतंत्र

 

दुनिया में ऐसा भी होता है।

कोहरे के मौसम में , इन्हे भी नहाने के लिए गर्म पानी चाहिए

 Maligaon शेखावाटी में होने वाली शादीयों के विचित्र रिवाज


 दीपावली की धूम की सजावट का अपना अपना नया अंदाज,बगड़

 घमसो मैया मन्दिर धौलपुर एक शेषनाग फनी पर्वत और प्...

जितनी लम्बी सौर सुलभ हो उतने ही तो पग फैलाएं ( ज्वलन्त समस्या)

गूगल वोईस अब भारत के लिए भी
 


अन्य महत्वपूर्ण लिंक

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...