सूचना

यह वेब पेज इन्टरनेट एक्सप्लोरर 6 में ठीक से दिखाई नहीं देता है तो इसे मोजिला फायर फॉक्स 3 या IE 7 या उससे ऊपर का वर्जन काम में लेवें

Saturday, December 31, 2011

नव वर्ष 2012 की हार्दिक शुभकामनाएं, मालीगांव


 ब्लॉग जगत के  सभी पाठको,देशवासियों,  ब्लॉगर मालिको व सभी के परिवार जनों को मेरी तरफ से नव वर्ष 2012 की हार्दिक शुभकामनाए  यह वर्ष 2012 आपके जीवन में नई उमंगें, खुशिया लेकर आये तथा देश में अमन व शान्ति बनी रहे, इन्ही शुभकामनाओं के साथ सभी को नव वर्ष मुबारक हो

 2012 is Coming In Advance Wish You The Very  Happy New Year Day, Happy Friendship Day, Republic Day ,Independence Day, Gandhi Jaynti & other Jaynti, Happy Ramzan, Happy Diwali & Holi, Happy Mother,Father ,Dada, Dadi, Nana,Nani Days,Happy Teachers, Students,  Childreens Day Happy Birthday and 365 Good Mornings,Good Afternoon,Good Evenings & Good Nights.




सभी शुभकामनाओं के साथ 2012 का स्वागत करते है।



आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

कड़ाके दार सर्दी घने कोहरे के साथ,मालीगांव

सी.सी. सड़क का लोकार्पण करने पहुचे कांग्रेस राज्य मंत्री, बृजेन्द्र ओला,बगड़

     जहां आज भी लोग समय निकालकर आते हैं, प्रसिद्ध रामलीला, बगड़

 



Saturday, December 24, 2011

मेरे बाप पहले आप( लक्ष्य का बाल हट )


काम बाद में, पहले मैं  सुनूंगा गाने (लक्ष्य का हट)
प्रातः जब मैं लेप पर मेल वगैरह चैक कर रहा था तो मेरा 1वर्ष 9 माह का बच्चा लक्ष्य भी उठ खड़ा हुआ और लगा अपनी जिद दिखाने कभी लेपटॉप पर कोई की दबाता कभी कोई की  कभी हैड फोन को लेकर भागता कभी कुछ करता मैने म्यूजिक चलाया  और लक्ष्य के कानो पर हैडफोन रख दिया बस फिर क्या था झुमने लगा मैने फिर से मेरा काम शुरू कर दिया अब तो लेप का मालीक लक्ष्य बन बैठा आरे मेरा हाथ लेप टॉप पर से हटाने लगा कि अब आप दुर हटो उँह उँह करके इशारा करने लगा कि अब आप परे हट जाओ मुझे ही गाने सुनने दो सिफ अब तो मैं ही काम में लूंगा इस लेपटॉप को तो, काम बाद में पहले गाने और जमा लिया अपना पूरा अधिकार इस लेप पर में क्या करता उसके अमोघ शस्त्र बाल हट के आगे विवश हो गया और कहना पड़ा ले मेरे बाप पहले आप 


नये अंदाज में लक्ष्य
क्या करता आप जानते ही है बालको के बाल हट को तो मैने सोचा ले भई अब तो तूं ही सुन म्यूजिक काम तो बाद में कर लेगें नहीं तो तूं काम करने भी नहीं देगा उल्टा इसे खराब और करवा देगा गलत सलत बटन दबा कर बस फिर क्या था बन गया इसका स्वामी बन कर  और अगर कोई भी इस को हाथ लगाता तो उसे दूर हटाता मुझे उसका ये हट गुस्से के साथ साथ बड़ा प्यारा भी लग रहा था तो मैने सोचा क्यों ने इसका ये रवैया केमरे में कैद कर दिया जाये मैने पास ही पड़े अपने टूल  केमरे को उठाया और फटा फट  उतार लिये इसके फोट फिर सोचा क्यों न ये हट आपके साथ् भी शेयर कर लूं सो अब आपके साथ शेयर कर रहा हूं

लक्ष्य म्यूजिक का आनन्द उठाते हुए
और जब उसका मन भर गया तब उसने लेप छोड़ा नहीं बल्कि उसे बंद कर दिया
म्यूजिक पर हाथ हिलाकर नाचते हुए लक्ष्य
लक्ष्य का हट और नृत्य व म्यूजिक
मुझे कहना पड़ा मेरे बाप पहले आप
























आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

सी.सी. सड़क का लोकार्पण करने पहुचे कांग्रेस राज्य मंत्री, बृजेन्द्र ओला,बगड़

 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं,बगड़ बाजार की रौनक के साथ

   जहां आज भी लोग समय निकालकर आते हैं, प्रसिद्ध रामलीला, बगड़

 

Thursday, December 22, 2011

कड़ाके दार सर्दी घने कोहरे के साथ,मालीगांव


 आज प्रातः जब मैं उठा तो देखा पुरा वातावरण धुंधमय है। अर्थात इस शर्दी की पहली धुध कोहरा पड़ा,और यहां भी अपना रंग दिखा रहा है। कोहरा बहुत ही गहरा  है हाथ को हाथ ही नहीं दिखा ई दे रहे है।
 कोहरे में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।
 पक्षियों की चहचाट ने किया कोहरे का स्वागत
चारों तरफ कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसी शर्दी में  मेरा बेटा 1 वर्ष 8 माह का लक्ष्य भी शर्दी में ठिठुर रहा हैं और अपना बचाव गर्म कपड़े पहन कर कर रहा है।
बच्चों की आदतें तो आप सब जानते ही हैं तो लक्ष्य भी रोत सुबह 5 बजे उठ खड़ा होता हैं बाहर जाने की जिद करने लगता हैं अब ऐसी शर्दी और लक्ष्य का बाहर घुमना है ना आफत को न्योताए पर बच्चा हैं उसकी जिद तो जिद ही है। बाल हट उसे तो बाहर घुमाना ही पड़ता है भले ही कपड़ में लपेट कर घुमाओं नहीं तो उसके पास अपना एकमात्र हथियार बाल हट रोना हैं ना उसको काम में लेना शुरू कर देता है। अंत में हमें ही विवश होकर उसकी जिद माननी पड़ती है। वाह रे बाल हट !

पर आज तो शर्दी ने हद ही कर दी लगता हैं ये कोहरा दोपहर तक नहीं हटने वालादेखते हैं यह कब तक हटता है।





आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं,बगड़ बाजार की रौनक के साथ

 स्टेज की कला के समतुल्य हैं, सड़क की कला

 जहां आज भी लोग समय निकालकर आते हैं, प्रसिद्ध रामलीला, बगड़

 झांकी, नाचते- गाते किया विर्षजन,बगड़

 प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, बगड़

 

Sunday, December 18, 2011

सी.सी. सड़क का लोकार्पण करने पहुचे कांग्रेस राज्य मंत्री, बृजेन्द्र ओला,बगड़

 आज श्रीमान बृजेन्द्र ओला ( इंन्दिरा गांधी नहर परियोजना सैनिक कल्याण तथा आपदा प्रबंधन एवं विकास राज्य मंत्री राजस्थान सरकार) ने  हाल ही में बनी सी.सी. सड़क का लोकार्पण किया यह सड़क बगड़ पीरामल गेट के पास से लेकर आगे श्री चन्द्रनाथ आश्रम मोड़ तक बनी हैं यह सड़क श्रीमान मंत्री कोटे से बनवाई गई हैं जिस पर 3.70 लाख की लागत आई बता ई गयी हैं इस लोकार्पण कार्यक्रम समोरोह पर मंत्रीजी मुख्य अतिथि रहें और अध्यक्षता श्रीमान महेन्द्र सिंह झाझड़िया ने की जो जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हैं तथा विशष्ट अतिथि श्री श्री 1008 श्री चन्द्रनाथ जी महाराज येगाश्रम बगड़ तथा श्रीमान राजेन्द्र प्रसाद जी कुमावत व श्रीमान रामभगत जी बुन्देला उपाध्यक्ष नगरपालिका बगड़ थे
 उनका आने का समय  11 बजे का था लेकिन वो दोपहर 1.30 बजे पहुचे तो लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा
  सबसे पहले भारतीय परम्परा द्वारा मंत्री जा को तिलक निकलवाकर स्वागत किया गया बाद में माल्यार्पण किया गया तथा  साफा बांद कर आदर नवाजा गया और अन्य अतिथियों को भी साफा वा साल ओढा कर सम्मानित किया गया
 श्री चन्द्रनाथ जी महारज ने मंत्री जी के साथ मिलकर सड़क का फीता काट कर उदृघाटन किया


 कार्यक्रम नयी बनी सड़क पर ही आयोजित किया गया  और यहां बगड़ नागरिको के अलावा कुछ आस पास के गांवों  के ग्रामीण भी दिखाई दिये शायद सिर्फ अपना काम निकलवाने के लिए आये थे,जैसे किसी नेता के आने की सुचना पर लोग अपना छोटा मोटा काम निकलवाने पहुच जाते हैं वेस ही  और बगड़ के निवासीयों ने कई ज्ञापन मंत्री जी को सोपे उन पर मंत्री जी विचार करने की बात कह कर गये हैं
 मंत्री जी ने बगड़ के सुधार विकास के लिए सदैव तैयार रहने की बात कही और गंदे पानी के नाले की समस्या जो इस मोहल्ले में बनी हुई हैं उस से भी जल्द ही निजाद दिलवाने की बात कही ,और जरूरत पड़ने पर मंत्री जी ने लोगों को कांग्रेस यानि उनका साथ देने की अपील भी की !
वैसे मैं किसी पार्टी विशेष से मतलब नहीं रखता लेकिन हमारे मोहल्ले की सड़का  का कार्यक्रम था इसलिए मैने आपके साथ शेयर करने की सोच ली और नेता क्या क्या वादे करते हैं आप जानते हैं ...
इसी के साथ इजाजत ...




















आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

स्टेज की कला के समतुल्य हैं, सड़क की कला

 जहां आज भी लोग समय निकालकर आते हैं, प्रसिद्ध रामलीला, बगड़

 झांकी, नाचते- गाते किया विर्षजन,बगड़

 प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, बगड़

 

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...